फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 नए कोरोना संक्रमित मिले एसएसबी सेक्टर मुख्यालय में 19

विज्ञापन
new corona positive cases
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर तीन अंकों में पहुंच गई है। मंगलवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक 100 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 81 संक्रमित लखीमपुर तहसील क्षेत्र में मिले हैं। एसएसबी की तृतीय वाहिनी गढ़ी रोड के सेक्टर मुख्यालय में जवान समेत कुल 19 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में लैब से कुल 456 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 33 पॉजिटिव एवं 423 निगेटिव रिपोर्ट हैं। इसके अलावा 11 अन्य लैब एवं 56 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील क्षेत्र के मोहल्ला श्यामनगर में चार, शाहपुरा कोठी में दो, नौरंगाबाद में दो, अर्जुनपुरवा में तीन, आवास विकास कॉलोनी में दो, हाथीपुर उत्तरी में तीन, पचपेड़वा में एक, संतोषनगर कॉलोनी में दो, द्वारिकापुरी में एक, बीएचएल खंभारखेड़ा में दो, गुलरिया चीनी मिल में दो, शिवपुरी में एक, रानीगंज में एक, शिवकॉलोनी में एक, राजगढ़ में पांच, नई बस्ती में तीन, काशीनगर में एक, संकटा देवी में एक, महाराजनगर में तीन, भल्लिया बुजुर्ग में एक, बाजपेई कॉलोनी में दो, पिपरा करमचंद में एक, एसएसबी कैंप गढ़ी रोड में 19, गंगोत्रीनगर में एक, त्रिलोक गोपालापुर में एक, गोविंदनगर में एक, ऑफिसर्स कॉलोनी में दो, बरखेरवा में एक, बेरिहा तारन में एक, पुलिस लाइन में एक, गोटैया बाग में एक, मीरपुर में एक, सलेमपुर में एक, छाउछ में पांच, ढुसरू में एक और रामनगर में एक संक्रमित मिला है। तहसील निघासन के धनपुरी में एक, तहसील मोहम्मदी के बोधीपुर गुलौली में एक, बैदा में एक, कुंवरपुर में एक, पूर्वी लखपेड़ा में एक संक्रमित मिला है। तहसील धौरहरा के रसूलपुर में एक, लखाही में एक, नगरिया ईसानगर में एक, तहसील गोला गोकर्णनाथ के तीर्थ मोहल्ला में एक, कुम्हारन टोला में एक, भारत भूषण कॉलोनी में एक, बांकेगंज में एक, बादल नगर में एक संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के पठान में एक संक्रमित मिला है। वहीं पांच संक्रमित मरीजों की ट्रेसिंग चल रही है। जनपद में अब तक कुल 3367 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 2638 पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में कुल 686 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 43 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
प्रगतिशील कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष की लखनऊ में मौत
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में कार्यरत लालजी त्रिगुनायक काफी समय से बीमार चल रहे थे। संपूर्णानगर सीएचसी में चिकित्सक न होने की वजह से वह लखनऊ गए जहां से उनका इलाज चल रहा था। इस बीच उनकी कोरोना की जांच हुई जिसमें वह पॉजिटिव आए। हालांकि उनके परिजनों के पास कोरोना की कोई रिपोर्ट नहीं है। उनका अंतिम संस्कार भी लखनऊ में पुत्र द्वारा किया गया है। वहीं खबर मिलने के बाद मिल के प्रगतिशील कर्मचारी संघ में शोक की लहर दौड़ गई। अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने कहा कि वह संघ के कोषाध्यक्ष थे। इस मौके पर रामज्ञान शर्मा, मुन्नूलाल, सत्यप्रकाश सिंह, रामकिशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें