फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगली हाथियों ने किसानों की कई एकड़ फसलों को पैरों तले रौंदा

Thu, 13 Nov 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क की मझगईं रेंज के बसंतापुर कलां गांव में बीती देर रात दस बजे के बाद जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों के गन्ने के खेतों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों की कई एकड़ फसल को पैरों तले रौंदकर तहस-नहस कर दिया। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि रात में ही सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और किसानों को फसल क्षति का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


बसंतापुर कलां गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात जंगली हाथियों का झुंड जंगल किनारे सटे खेतों में घुस आया और किसानों की फसलों को रौंदने लगा। सूचना पर रेंजर अंकित कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
रेंजर ने जिन किसानों का नुकसान हुआ था उनका नाम लिखने के बाद फसल क्षति का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उधर ग्रामीणों ने वन विभाग पर आरोप लगाया कि पिछले साल भी जंगली हाथियों ने उनके गन्ने की फसल को रौंद दिया था लेकिन आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें