बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी में ढाई माह से डेरा डाले पांच नेपाली हाथियों के झुंड में एक और हाथी के शामिल होने से अब इनकी संख्या बढ़कर छह हो गई है।
मंगलवार रात जंगल से निकलकर मैलानी रेंज की सुल्तानपुर बीट से सटे पिपरा गांव के खेतों में ये हाथी फिर जा पहुंचे। हाथियों ने तीन किसानों रामस्वरूप, जगदीश और इंदल के खेतों में गेहूं, लाही और गन्ना की फसल बर्बाद कर डाली। ग्रामीणों और निगरानी टीमों ने शोर मचाकर, पीपे बजाकर हाथियों को बमुश्किल खदेड़ा।
खदेड़ने से गुस्साए हाथियों ने मेड़ों पर लगे बांस के कई पेड़ तोड़ डाले। इसके बाद हाथी फिर किशनपुर सेंक्चुरी जंगल की ओर चले गए। निगरानी टीमों के मुताबिक, बुधवार सुबह छह हाथियों की लोकेशन किशनपुर सेंक्चुरी जंगल में मिली है। संवाद