फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ का पता लगाने को हाथियों से होगी पेट्रोलिंग

विज्ञापन
गन्ने के आसपास पेट्रोलिंग करते वनकर्मी
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा निवासी 45 वर्षीय राजेश वर्मा पर हमला करके मौत के घाट उतारने वाला बाघ अभी तक गन्ने के खेतों में मौजूद है। बाघ की दहशत से ग्रामीण खेतों में गन्ने की छिलाई करने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन

हैदराबाद के ग्रामीणों का कहना है कि राजेश वर्मा पर हमला करने के बाद बाघ गैस एजेंसी के पास विचरण करते देखा गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह गन्ने में घुसकर तुर्की खेड़ा, बेलवा गांव की तरफ चला गया। बाघ की निगरानी में लगे फरिश्ता, रोहित श्रीवास्तव, नेत्रपाल तोमर, राजकुमार आदि वनकर्मियों का कहना है कि चार कैमरे लगा दिए गए हैं लेकिन कैमरे में बाघ की तस्वीर अब तक कैद नहीं हो पाई है।
रेंजर नरेश पाल सिंह का कहना है कि कमरे में यदि बाघ की तस्वीर कैद होती है तो दुधवा पार्क से प्रशिक्षित हाथी बुलाकर पेट्रोलिंग कराई जाएगी और बाघ को जंगल में खदेड़ने की कोशिश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें