फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाली हाथियों ने श्रीनगर में गन्ने की फसल रौंदी

विज्ञापन
नेपाली हा​थियों ने रौंदी गन्ना फसल।
विज्ञापन
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा सेक्शन में पिछले एक माह से डेरा डाले नेपाली हाथी बृहस्पतिवार की रात जंगल से निकलकर मैलानी रेंज के श्रीनगर गांव आबादी से सटे खेतों में पहुंचे। जहां इन हाथियों ने पांच किसानों बिल्लू, जिल्लू, लालजीत, प्रीतम और महेश के खेतों में घुसकर गन्ना फसल तहस-नहस कर डाली। हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाकर, ढोल बजाकर किसी तरह इन्हें खदेड़ा। खदेड़ने से गुस्साए हाथियों ने जंगल की ओर जाते समय रास्ते में कई पेड़ उखाड़ डाले।
विज्ञापन

उधर, इसी रेंज की जटपुरा बीट में हाथियों का दूसरा झुंड पहुंच गया। जहां पहले से सतर्क ग्रामीण और निगरानी टीम ने हाथियों के खेतों की ओर रुख करने से पहले ही उन्हें खदेड़ दिया। इससे हाथी फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा पाए। इसके बाद हाथी नकुला होते हुए जंगल की ओर चले गए। शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर राजाराम तिवारी ने फसल नुकसान का सर्वे किया। निगरानी टीमों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह हाथियों की लोकेशन मड़हा में मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें