हाथियों ने रौदी गेहूं की फसल। संवाद
- फोटो : अजय कुमार।
ममरी। मोहम्मदी वन रेंज की देवीपुर बीट के जंगल में चार दिनों से डेरा डाले नेपाली हाथियों के झुंड ने बुधवार की रात उत्पात मचाया।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघहा, अयोध्यापुर, मोतीपुर निवासी कई किसानों के खेतों में खड़ी सरसों, गेहूं, गन्ने की फसल रौंदकर तहस-नहस कर डाली। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है कि हाथियों द्वारा रौंदी गई धान की फसल की अभी भरपाई भी नहीं हो पाई थी, तब तक आठ हाथियों का झुंड फिर वापस जंगल में आ गया है, जिन्हें रोक पाने में विभाग बेबस साबित हो रहा है।
उधर, फॉरेस्टर शिव कुमार कश्यप वनरक्षक अभिषेक वर्मा आदि वनकर्मियों का कहना है कि हाथियों को जब भगाने की कोशिश की जाती है तो दौड़ा लेते हैं। ऐसी हालत में किसानों और ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने की सलाह देने के अलावा कोई उपाय नहीं है। संवाद