धनगढ़ी-नेपाल में पुलिस द्वारा बरामद की गई कस्तूरी।
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले के पहाड़ी क्षेत्र सहजपुर गांव के फालटुडे से नेपाल प्रदेश पुलिस ने एक नेपाली को हिरन की बहुमूल्य कस्तूरी के साथ गिरफ्तार किया है।
सुदूर पश्चिम प्रदेश के एसपी श्याम चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर महेंद्रनगर पुलिस के एसआई सुशील चंद के नेतृत्व में सादी वर्दी में कैलाली जिले के सहजपुर गांव पालिका के फालटुडे गांव से दान बहादुर बिक को पकड़ा।
जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से हिरन की दो पीस कस्तूरी बरामद हुई। पकड़े गए नेपाली को थाने लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वह यह कस्तूरी कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था। संवाद