संपूर्णानगर। पुलिस और एसएसबी ने शुक्रवार को संयुक्त अभियान चलाकर पांच लाख की ब्राउन शुगर के साथ नेपाल के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस व एसएसबी जवानों ने खजुरिया बस स्टैंड के पास से एक नेपाली युवक को पकड़ा। जो नेपाल से आया था और पलिया की ओर जाने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से दस ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसकी कीमत पांच लाख रुपये की बताई जा रही है। पूछताछ में उसने अपना नाम मान बहादुर धामी पुत्र हरिलाल धामी निवासी गोदावरी नगर पालिका वार्ड एक कैलाली नेपाल बताया। मामले में युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसका चालान किया गया है। संवाद