बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा वन ब्लॉक में पिछले 20 दिनों से डेरा डाले जंगली हाथियों ने बुधवार की रात मैलानी रेंज की सुल्तानपुर बीट से सटे पिपरा और जोगराज पुर के खेतों में जमकर उत्पात मचाया।
यहां हाथियों ने धान और गन्ने की फसल को रौंद डाला। ग्रामीणों की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंचे वन दरोगा राजाराम तिवारी ने नुकसान का सर्वे किया। निगरानी टीमों के मुताबिक, बृहस्पतिवार हाथियाें की लोकेशन मड़हा जंगल में मिली है। मैलानी रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि हाथियों के सुल्तानपुर बीट जंगल में पहुंचने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम से हाथियों की लगातार निगरानी और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद