फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Sat, 29 Aug 2026 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की लम्की चूहा नगरपालिका के वार्ड चार में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पत्नी यमुना सुनार ने हत्या की बात कबूल की है।
विज्ञापन

डीएसपी व प्रवक्ता योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि लम्की चूहा नगरपालिका के वार्ड चार निवासी दीपक सुनार (34) के लापता होने की रिपोर्ट पत्नी यमुना सुनार ने टीकापुर और उसके परिजनों ने लम्की थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, हत्या की आशंका के आधार पर यमुना सुनार, लम्की चूहा निवासी दुर्योधन स्वर्णकार, टीकापुर निवासी रामराजेश महतो और बेलौरी जिला कंचनपुर निवासी भीमा राना व वीरेंद्र राना को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में यमुना ने बताया कि उसने प्रेमी दुर्योधन स्वर्णकार के साथ मिलकर 22 अगस्त को दीपक को जानकी गांव पालिका के अमरावती सामुदायिक वन में ले जाकर हत्या की। इसके बाद शव करनाली नदी में फेंक दिया।
दीपक पिछले कुछ दिनों से अपनी ससुराल अमरावती गांव में रह रहा था। उसकी हत्या की योजना यमुना ने प्रेमी के साथ मिलकर बनाई थी।
कैलाली जिले की लम्की चूहा नगरपालिका के वार्ड चार में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पत्नी यमुना सुनार ने पति की हत्या की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें