फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ईंधन बचत के लिए नेपाल में अब दो दिन की साप्ताहिक छुट्टी

Sun, 05 Apr 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। बढ़ते तेल संकट से निपटने के लिए नेपाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश में पांच कार्य दिवस का सप्ताह लागू कर दिया है। अब सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में शनिवार के साथ रविवार को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

सरकारी प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन आपूर्ति में दिक्कत और बढ़ती कीमतों के चलते यह निर्णय लिया गया है। पहले नेपाल में केवल शनिवार को साप्ताहिक अवकाश होता था, लेकिन अब रविवार को भी छुट्टी रहेगी ताकि वाहनों के संचालन और बिजली खपत में कमी लाई जा सके।
नई व्यवस्था के तहत सोमवार से शुक्रवार तक सरकारी कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। पहले कार्यालय सुबह 10 बजे खुलते थे। काम के घंटे बढ़ाकर कार्यक्षमता बनाए रखने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

इस फैसले के बाद सीमा क्षेत्र में व्यापारियों और नेपाल आने-जाने वाले लोगों के बीच नई समय सारणी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। धनगढी क्षेत्र में इस निर्णय पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें