फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल ने हटाई मिट्टी, प्रशासन ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
तिकुनियां में भारत नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड से नेपाल प्रशासन द्वारा हटाई जा रही मिट्टी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
तिकुनियां। भारत नेपाल सीमा पर नो मेंस लैंड पर मिट्टी डाले जाने का विरोध करने पर नेपाल प्रशासन ने ठेकेदार द्वारा डाली गई मिट्टी को हटा दिया है, जिसकी सूचना एसएसबी ने अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

एसएसबी पोस्ट खखरोला प्रभारी राहुल त्यागी ने बताया कि नेपाल प्रशासन द्वारा पिलर संख्या 709 /7, 709/5 के निकट 15 फुट चौड़ाई में जेसीबी से मिट्टी डाली थी, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई थी, जिस पर एसडीएम ने नेपाल के जिला कैलाली के एसपी दीपेंद्र कुमार से बातचीत कर मिट्टी हटाने को कहा, जिस पर नेपाल प्रशासन ने मिट्टी हटा ली है। एसडीएम ओपी गुप्ता ने बताया कि नेपाल प्रशासन ने मिट्टी हटा ली है अब मामला लंबित नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें