फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपालः निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल बने धनगढ़ी के नए मेयर

विज्ञापन
नवनिर्वाचित मेयर व उपमेयर।
विज्ञापन
एमाले प्रत्याशी कंदकला राना बनीं उपमेयर
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी उप महानगर पालिका के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल हमाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार और निवर्तमान मेयर नृप वड को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं, उपमेयर के लिए एमाले प्रत्याशी कंदकला राना ने अपने प्रतिद्वंद्वी माओवादी केंद्र की प्रत्याशी शांति अधिकारी को हराकर जीत दर्ज की है।
धनगढ़ी उप महानगर पालिका की रविवार सुबह मतगणना समाप्त हुई। इसमें मेयर पद के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में थे। निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल हमाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी वर्तमान मेयर व नेपाली कांग्रेस पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी नृप वड को हराकर जीत दर्ज की है। गोपाल हमाल को 26 हजार 865 मत मिले, जबकि नृप वड को मात्र 14 हजार 817 मतों से संतोष करना पड़ा। इस तरह गोपाल हमाल 12 हजार 42 मतों से जीतकर धनगढ़ी के नए मेयर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमेयर पद पर एमाले प्रत्याशी कंदकला राना को 15 हजार 479 वोट मिले हैं, जबकि शांति अधिकारी को 12 हजार 670 वोटों से संतोष करना पड़ा। उधर, परिणाम की घोषणा होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं और रंग गुलाल के साथ पूरे धनगढ़ी शहर में विजयी जुलूस निकाला। वहीं हारे हुए प्रत्याशियों के कार्यालयों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें