फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और तराई में वर्षा

Sat, 24 Jan 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नेपाल सुदूर पश्चिम के पहाड़ी जिलो में हो रही बर्फबारी। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी जिलों में शुक्रवार से हुए भीषण हिमपात और मैदानी इलाकों में वर्षा ने जनजीवन को प्रभावित किया है। डडेलधुरा, डोटी, बझांग, बाजुरा और बैतड़ी सहित विभिन्न जिलों में शुक्रवार शाम से शुरू हुई बर्फबारी के कारण सर्दी बढ़ गई है।
विज्ञापन

धनगढ़ी सहित कैलाली जिले में भी शुक्रवार देर शाम से शनिवार सुबह तक हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। क्षेत्र में करीब चार महीने के लंबे सूखे के बाद हुई इस बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है। खेती-किसानी के लिहाज से इसे काफी लाभदायक माना जा रहा है। हिमपात का सबसे ज्यादा असर डडेलधुरा और डोटी जिले के हगुल्टे, गैरा, साहू खर्क और भांत कांडा क्षेत्रों में देखा गया। जहां चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इसी तरह बझांग के सुरमा, साइपाल, तलकोट, केदारस्यु और बुंगल के ऊंचे इलाकों में बर्फ गिरी है। बैतड़ी जिले के ढोल्यामोड़, मुस्याचोर, सतबांझ और दैहिमांडा में भी बर्फबारी के चलते आवाजाही में दिक्कतें आईं। लोग इस मौसम का आनंद लेते भी दिखे। दार्चुला के व्यास और अपीहिमाल क्षेत्रों में भी बर्फबारी के कारण सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। लंबे समय बाद हुई इस मौसमी हलचल से जहां ठिठुरन महसूस कर रहे हैं, वहीं कृषि क्षेत्र के लिए इसे संजीवनी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें