फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : गैस संकट पर सरकार अलर्ट, बाजार में सघन जांच के निर्देश

Thu, 19 Mar 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। पेट्रोलियम पदार्थों और घरेलू गैस की बढ़ती किल्लत के बीच सुदूर पश्चिम प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने धनगढ़ी स्थित अपने कार्यालय में आपात बैठक कर बाजार में तत्काल निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि संकट के समय कालाबाजारी करने वाले किसी भी व्यापारी या डीलर को बख्शा नहीं जाएगा। ईरान-इस्राइल के बीच जारी अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर भारत से नेपाल आने वाले ईंधन पर भी पड़ा है। इससे धनगढ़ी समेत पूरे प्रदेश में संकट गहराया हुआ है।
मुख्यमंत्री ने आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने, कीमतों पर नियंत्रण और उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अधिकारियों को सक्रिय रहने को कहा। साथ ही गैस डीलरों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और स्टॉक छिपाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आम जनता से अपील की कि गैस का अनावश्यक भंडारण न करें और विकल्प के रूप में इंडक्शन चूल्हों का इस्तेमाल बढ़ाएं, ताकि मांग का दबाव कम किया जा सके। बैठक में कैलाली के जिलाधिकारी हीरालाल रेगमी, कंचनपुर के जिलाधिकारी मदन कोइराला, पुलिस डीआईजी ओम बहादुर राना, एपीएफ के कार्यवाहक डीआईजी दिग्विजय सुवेदी, अनुसंधान निदेशक किशोर चंद और नेपाल ऑयल निगम के प्रादेशिक प्रमुख मनोहर डीसी समेत पेट्रोलियम व गैस डीलर्स संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें