फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : बिना हेलमेट बाइक चलाने पर मुख्यमंत्री का कटा चालान

Thu, 02 Jul 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धनगढ़ी में वगैर हेलमेट के बुलेट मोटर साइकिल चलाते मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह। स्रोत : सोशल मीडि
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह का बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कैलाली ट्रैफिक पुलिस ने उन पर 500 नेपाली रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की टीम मुख्यमंत्री निवास पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने नियम उल्लंघन स्वीकार करते हुए जुर्माना जमा किया। बताया गया कि मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह का बुधवार रात धनगढ़ी में बिना हेलमेट बुलेट मोटरसाइकिल चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वीडियो संज्ञान में आने के बाद बृहस्पतिवार सुबह कैलाली जिला ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक रेशम आचार्य के नेतृत्व में टीम मुख्यमंत्री निवास पहुंची। ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो के संबंध में जानकारी दी, जिस पर मुख्यमंत्री ने वीडियो को सही बताते हुए यातायात नियम का उल्लंघन स्वीकार किया और प्रथम उल्लंघन के तहत निर्धारित 500 नेपाली रुपये का जुर्माना जमा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें