फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : 222 कैदियों की पहचान के लिए प्रशासन ने चस्पा किए पोस्टर

Mon, 09 Feb 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी। जेन-जी आंदोलन के दौरान धनगढ़ी-कैलाली कारागार से भागे कैदियों की धरपकड़ के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। कुल 665 कैदियों में से 19 भारतीय नागरिकों सहित 222 कैदी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


उनकी पहचान उजागर करने के लिए कारागार प्रशासन ने उनकी फोटो सहित विस्तृत सूची जिला प्रशासन कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों के मुख्य द्वारों पर चस्पा कर दी है।कैलाली जिला प्रशासन कार्यालय के सूचना अधिकारी शिवराज जोशी ने बताया कि नौ सितंबर को जब जेन-जी युवाओं का आंदोलन उग्र हुआ, तब जेल में कुल 667 कैदी बंद थे। उस समय एक कैदी अस्पताल में होने और एक अन्य के जेल में सुरक्षित रहने के कारण भाग नहीं पाए। शेष 665 कैदी चले गए थे।
प्रतिनिधि सभा निर्वाचन को देखते हुए प्रशासन किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक नहीं करना चाहता। जिले की 101 खुली सीमाओं को ध्यान में रखते हुए बॉर्डर पर गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें