चार होमगार्ड की रहती है ड्यूटी
जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर दो और पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक चार होमगार्ड की ड्यूटी रहती है। ड्यूटी का समय सुबह आठ से शाम चार और फिर शाम चार से रात 12 बजे तक है। मगर, बृहस्पतिवार को ओपीडी खत्म होने के बाद पर्चा काउंटर के होमगार्ड ओपीडी के एसी कक्ष में बैठकर मोबाइल चलाने में मस्त रहे। घरवालों का कहना था कि यदि होमगार्ड मौजूद रहते तो संभव था कि मरीज की जान बच जाती।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईके राम चंदानी ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए जनऔषधि केंद्र के पास तीन व्हीलचेयर और तीन स्ट्रेचर रखवाए गए हैं। इनको देने के लिए एक स्टाफ की ड्यूटी तक लगाई गई है। इसके अलावा होमगार्ड तक मौजूद रहते हैं। इस मामले में जानकारी कर संबंधित से मांगा जाएगा।