फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur kheri: घर में घुसकर महिला की हत्या, पड़ोसी युवक ने बांके से किए प्रहार, बचाने आया भतीजा घायल

Thu, 13 Mar 2025 01:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में गांव समरदहा निवासी महिला की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर बांके से प्रहार किया गया। घटना के दौरान महिला को बचाने आया उसका भतीजा भी घायल हो गया। शोरशराबे के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि गांव में कच्ची शराब बनाने को लेकर युवक से महिला का विवाद हुआ था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव समरदहा निवासी मायादेवी (50 वर्ष) का पड़ोसी गांव निवासी कुलदीप नाम के युवक से विवाद हो गया था। बुधवार की रात मौका पाकर कुलदीप ने महिला पर हमला कर दिया। उसके सिर पर बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी ने महिला के भतीजे को भी घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गया। होली से पहले हुई वारदात से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि गांव में कच्ची शराब बनाने को लेकर युवक से महिला का विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें