धौरहरा। पढुआ थाना क्षेत्र के गांव बैरिया में मामूली विवाद के चलते पड़ोसियों ने दंपती की पिटाई कर दी। इसमें पति का एक हाथ टूट गया, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पढुआ थाना क्षेत्र के गांव बैरिया निवासी शंकर की पत्नी मकंदिया ने थाना पढुआ में तहरीर देकर कहा है कि उसके पड़ोसी लालता, अशोक और अनिल शराब के नशे में उसके घर आकर गाली-गलौज करने लगे। जब पति शंकर ने विरोध किया तो मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। जब वह बचाने दौड़ी तो उसे भी मारा पीटा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद