मोहम्मदी। दो साल पहले सीमा विस्तार कर नगरपालिका का हिस्सा बने भानपुर बनवारी के लोगों को उम्मीद थी कि उनकी जिंदगी बेहतर हो जाएगी मगर ऐसा हुआ कुछ भी नहीं। ग्रामपंचायत से नगरपालिका में आने के बाद भी यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। ऐसे में यहां के लोग गांव के रहे न शहर के।
दो साल पहले मोहम्मदी नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ था। इसमें आसपास की ग्राम पंचायत बसबिरवा, भानपुर, बनवारी मजरा और बबरिया को नगर पालिका में शामिल करते हुए एक वार्ड बनाया था। भानपुर, बनवारी और बबरिया में 1100 और बसबिरवा में 700 मतदाता हैं। नगर पालिका में शामिल होने के दो साल बाद भी बिजली, नाली, सड़क, साफ-सफाई के अभाव में अव्यवस्थाएं फैली है। सड़क पर घूरा पड़ता है। गंदगी की वजह से दो साल पहले वायरल बुखार से कइयों को की मौत हो गई थी। इसके बावजूद कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव नहीं किया गया।
मौजूदा समय में बबरिया में पाइपलाइन फटी होने से सड़क पर कीचड़ भरा रहता है, जिससे निकलना चुनौती है। बसंत के मकान के पास इंडिया मार्का हैंडपंप खराब खराब है। मोहल्ले में तकरीबन 10 दिन से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। खड़ंजा टूटा पड़ा है।
नगर पालिका में शामिल होने पर मिलती हैं ये सुविधाएं
1. मोहल्ले में बेहतर सड़कों का जाल
2. घर-घर पेयजल की व्यवस्था
3. उत्तम प्रकाश की व्यवस्था
4. बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था
वार्ड बनने के बाद भी आज तक हम लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। मोहल्ले में इंटरलॉकिंग सड़क होनी चाहिए, लेकिन आज भी यहां खड़ंजा पड़ा है। स्ट्रीट लाइटें भी नहीं है, जो रात होते ही अंधेरा हो जाता है।
मोहल्ले में यदाकदा ही सफाई कर्मचारी आते हैं। इंडिया मार्का हैंडपंप के पास बहुत गंदगी है। कूड़ेदान रखे हैं मगर कभी कभार ही कूड़ा उठाया जाता है। पाइपलाइन फूटी होने से सड़क पर पानी बहता है।
-उमाकांत
-
सड़क किनारे नाली की साफ-सफाई कभी कभार होती है। एक साल पूर्व मोहल्ले में कई लोगों की बुखार से मौत हो गई थी। उसके बाद भी मोहल्ले की देखरेख ठीक से नहीं हो पा रही है।
-जयकरन पाल
जब हमारा गांव नगर पालिका में आया था तो विकास की उम्मीदें की थी, लेकिन आज तक विकास नहीं हो सका। स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है। जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए।
-मोहकम पाल
-
मोहल्ले में नाली नहीं है। नाली और इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण के लिए शासन को लिखकर भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। मोहल्ले की सफाई की शीघ्र सफाई करवाई जाएगी।
-संदीप महरोत्रा, चेयरमैन
संदीप महरोत्रा
संदीप महरोत्रा
संदीप महरोत्रा
संदीप महरोत्रा