फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोहल्लों में सजावट का मुकाबला, दुकानों पर खरीदारी की होड़

Sat, 07 Nov 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मिट्टी के दीपक व खिलौने खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दीपावली की पूर्व संध्या पर शहर में त्योहार की रौनक छाई रही। मोहल्लों में घरों को सजाने की होड़ दिखी तो बाजारों में खरीदारी के लिए देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

रंगीन झालरों और आकर्षक लाइटों से घरों के दरवाजे, खिड़कियां, बालकनी और छतें रोशन नजर आईं। काशीनगर, आवास विकास, बहादुरनगर, मिश्राना, शिव कॉलोनी और पंजाबी कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में सजावट की खास रौनक रही।
लोगों ने घरों को सजाने के लिए रंगीन झालरें और लाइटें लगाईं। बच्चों में भी दीपावली को लेकर खास उत्साह रहा। घरों के बाहर आतिशबाजी करते बच्चे त्योहार की खुशियां मनाते नजर आए।
विज्ञापन

उधर, बाजारों में सुबह से शुरू हुई खरीदारी देर शाम तक जारी रही। लोगों ने पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, खील-बताशे, मिठाइयां, मिट्टी के दीपक, खिलौने, बर्तन और सजावटी सामान खरीदे। मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां 200 से 5000 रुपये तक और पीतल की मूर्तियां 500 से 10,000 रुपये तक में उपलब्ध रहीं। त्योहार की तैयारियों के चलते बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही।

मिट्टी के दीपक व खिलौने खरीदती महिलाएं। संवाद

मिट्टी के दीपक व खिलौने खरीदती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें