फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेहरू व बोस हाउस ने जीते फुटबाॅल मैच

विज्ञापन
संपूर्णानगर प​ब्लिक इंटर कालेज में प्रतियोगिताओं के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी व अति​थि। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। पब्लिक इंटर काॅलेज में मंगलवार को हाउसवार फुटबाॅल मैच हुए। दोनों ही मैच में नेहरू व बोस हाउस की टीम ने जीत दर्ज की। पहले मैच में नेहरू हाउस ने पेनल्टी शूटआउट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पब्लिक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 50वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें मंगलवार को हाउसवार फुटबाॅल मैच हुए। पहला मैच नेहरू व मिल्खा हाउस के बीच हुआ। 15-15 मिनट के हाॅफ में दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया और स्कोर शून्य रहा। बाद में स्कोर 3-3 की बराबरी पर छूटा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में नेहरू हाउस ने 3-1 से जीत दर्ज की।
दूसरा मैच बोस व टैगोर हाउस के बीच हुआ। इसमें बोस हाउस ने 1-0 से जीत हासिल की। मैच में रेफरी देवेंद्र सिंह काके व सोनू श्रीवास्तव रहे। लाइनमैन की भूमिका आकाश एवं गोपी सिंह ने निभाई। इस मौके पर नरेश मेहता, अशोक कुमार सिंह, शमीम अख्तर, बृजेश यादव, अनूप गुप्ता, शिवराज सिंह, विनय राय, नलिन शर्मा, अनिल सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें