फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आकांक्षी ब्लॉकों की समीक्षा में अफसरों की लापरवाही आई सामने

Tue, 12 Aug 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने विकास भवन सभागार में मंगलवार को आकांक्षी ब्लॉकों की समीक्षा की। गति से काम न होने पर अफसरों की लापरवाही सामने आई। उनको फटकारा गया। काम में गति और सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ईसानगर, धौरहरा, रमियाबेहड़, बांकेगंज आकांक्षी ब्लॉक में शामिल हैं। 50 इंडीकेटर्स में सुधार करके इनको अगड़े ब्लॉकों में शामिल करना है। समीक्षा में पाया गया कि अफसरों की लापरवाही के कारण बीएसएनएल का कनेक्शन ग्राम पंचायतों तक नहीं पहुंचया गया है। जल निगम की ओर से गांव के घरों के अलावा स्कूल, आंगनबाड़ी व आरोग्य मंदिर में रनिंग वॉटर की आपूर्ति करनी है, जो अबतक नहीं की गई है। साथ ही जलनिगम ने 60 फीसदी आपूर्ति बताई जबकि यूनीसेफ ने 20 फीसदी आपूर्ति की पुष्टि की।
इस संबंध में सीडीओ ने सूची मांगकर डीपीआरओ को सत्यापन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। इसके अलावा एलडीएम को भी निर्देश दिया गया है कि बैंकों से समूहों को रिवॉल्विंग धनराशि दिलाएं। स्वास्थ्य विभाग को पोषण प्रगति गैप कम करने और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यार्थियों की ड्रॉप आउट दर कम करने का निर्देश दिया है। बैठक में गैर हाजिर डीडी कृषि से स्पष्टीकरण तलब करने का भी निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें