फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञापन देकर की स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

Wed, 16 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
memorandam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- मंगलवार को बाइक की चपेट में आकर छात्रा हुई थी घायल
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सुआगाड़ा में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल के पास से गुजरने वाली सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। मंगलवार को यहां बाइक की चपेट में आकर कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा घायल हो गई थी। 
ज्ञापन में कहा गया कि प्राथमिक विद्यालय सुआगाड़ा सड़क के किनारे स्थित है। हिदायतनगर चौराहे से यह रोड सीधी बनवारीपुर और महेवागंज की ओर जाती है। इस रोड पर तमाम छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। कोई भी स्पीड ब्रेकर और बाउंड्री गेट स्कूल के पास न होने से आए दिन बच्चों के साथ दुर्घटनाएं होती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि मंगलवार को विद्यालय की कक्षा एक की छात्रा उनम फातिमा इसी तरह सड़क हादसे में घायल हो गई थी। बाइक सवार उसे टक्कर मार कर चला गया। इससे बालिका के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। अभिभावकों ने विद्यालय के पास सड़क पर दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वाले लोगों में शाहिर खान, बृजेश मिश्र, ताहिरा खातून, आमिना खातून, मुजीब खां, सलमान खान, अरुन कुमार, तौकीर खां, कय्यूम खां, सुनव्वर खां, मोहम्मद आरिफ, नदीम चौधरी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें