एनसीसी 26 बटालियन लखीमपुर के कैडट्स ने जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में एक रैली निकाली।
यह रैली एनसीसी कार्यालय से रेलवे स्टेशन तथा शहर की घनी बस्तियों से होते हुए वापस एनसीसी कार्यालय में समाप्त हुई। 150 एनसीसी कैडेट्स ने जल संरक्षण के नारों लिखी पट्टियां लेकर लोगों को जल संचयन के लिए जागरूक किया। रैली का नेतृत्व कमान अधिकारी लेफ्टिीनेंट कर्नल देशराज मिश्र ने किया। इसमें बटालियन के पीआई और सिविल स्टाफ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कमान अधिकारी लेफ्टिीनेंट देशराज मिश्र ने जल संरक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कैडेट्स और आम लोगों से जल संरक्षण करने और जल की बर्बादी न करने का आह्वान किया।