लखीमपुर के शीतला देवी मंदिर में नवरात्र पर पूजा अर्चना करती युवतियां। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नवरात्र के तीसरे दिन देवी मंदिरों में मां नौ देवी के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा का विधि विधान से पूजन हुआ। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए।
शहर के प्राचीन मंदिर मां संकटा देवी में बृहस्पतिवार की सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। महिलाओं और पुरुषों ने कतार में लगकर मां संकटा देवी के दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। पुजारी पंडित मदन शुक्ल बताते हैं कि यहां भक्तों द्वारा मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। संवाद