फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई

Thu, 04 Dec 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं से शिकायतें सुनतीं राष्ट्रीय महिला आयोग की - फोटो : राम मंदिर में विराजमान रामलला का विग्रह
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय महिला आयोग के आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने की।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं की 94 शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। शिकायतों में घरेलू हिंसा, विवाह संबंधी विवाद, दुष्कर्म, भरण-पोषण और साइबर अपराध से जुड़े मामले प्रमुख रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, कानूनी मदद और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर और जागरूक बन सकें।

इस मौके पर राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी अमित राय, डीपीओ लवकुश भार्गव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें