फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 को

Fri, 05 Dec 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत जनपद न्यायालय के साथ सभी तहसीलों में एक साथ आयोजित होगी।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमार सिंह के निर्देशानुसार लोक अदालत की तैयारियां की जा रही हैं। अपर जिला जज, नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, अपर जिला जज वीरेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि इस लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य तेज, सरल और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना है। इसलिए वादकारियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।
लोक अदालत में यातायात और लघु आपराधिक प्रकरण, नगर पालिका से जुड़े विवाद, बैंक वाद (धारा 138 परकाम्य लिखित अधिनियम), विद्युत एवं जल विवाद, विशेषकर चोरी संबंधी मामले, राजस्व वाद, पारिवारिक एवं व्यावहारिक मामले, उत्तराधिकार व अन्य समझौता परक वाद मामलों को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें