फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगाध श्रद्धा का केंद्र है नंदीश्वर मंदिर

Wed, 19 Aug 2015 12:09 AM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की अलीगंज रोड पर रेलवे कॉलोनी के पीछे मोहल्ला हफीजपुर स्थित नंदीश्वर मंदिर अगाध श्रद्धा का केंद्र है, यहां सावन में भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए रोज भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

छोटी काशी में सावन भर प्राचीन शिव मंदिर के साथ अन्य शिवालयों में शिव भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है। हफीजपुर में स्थापित नदीश्वर मंदिर की स्थापना शिव भक्त रामप्रसाद कर्मा ने वर्ष 2005 में कराई थी। मंदिर में शिवलिंग के साथ नंदी, श्री गणेश, श्री राम दरबार, श्रीराधाकृष्ण, श्री विष्णु लक्ष्मी, शिव-पार्वती, ब्रह्म-ब्रह्माणी और श्री दुर्गा देवी की मूर्ति के साथ विशालकाय श्री हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर में स्थापित शिवलिंग को भक्त चमत्कारिक मानते हैं। प्रतिदिन पूजा करने वाले श्रद्धालु बताते हैं कि स्थापना के समय शिवलिंग श्यामवर्ण का था जो अब धीरे-धीरे श्वेत वर्ण में परिवर्तित हो रहा है। इसमें ओम की आकृति स्वयं प्रकट हो गई है। इससे लोगों की इस मंदिर में अगाध श्रद्धा है।
इन पर्वों पर होते हैं विशेष आयोजन
नंदीश्वर मंदिर में सावन माह, महाशिवरात्रि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नवरात्र, रामनवमी आदि पर्वों पर विशेष आयोजन होते हैं।नंदीश्वर मंदिर में पुजारी विमला मिश्रा, बृजकिशोर दीक्षित, शिवम अग्निहोत्री,  विमल कुमार वाजपेयी, परमेश्वरदीन वर्मा, बांकेलाल शुक्ला, रामप्रसाद कर्मा,  किरन वाजपेयी, लक्ष्मी अवस्थी, मंशा देवी, सरिता कर्मा, पूर्णा कर्मा आदि श्रद्धालु प्रतिदिन सुबह शाम भजन और कीर्तन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें