पलियाकलां। लॉकडाउन में धार्मिक स्थलों में भीड़ न लगे इसके निर्देश हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के कारण मस्जिदों में भीड़ न हो इसको लेकर इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला, अपराध निरीक्षक अनिल कुमार आदि अलर्ट रहे। इन लोगों ने शहर की जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, नूरी मस्जिद समेत कई मस्जिदों का जायजा लिया और यहां के मौलानाओं से जानकारी ली। मौलानाओं ने बताया कि सभी को घरों पर ही नमाज पढ़ने के निर्देश दिए गए हैं इसके चलते मस्जिद में भीड़ नहीं लग रही है।
ममरी। जुमे की नमाज के दौरान कसबा ममरी, हैदराबाद, खरगापुर, मझिगवां, गनेशपुर, नयागांव, चांदामऊ आदि स्थानों पर स्थित मस्जिदों पर कड़ी चौकसी रही। एसओ सुनीत कुमार, अजान चौकी प्रभारी शशि शेखर यादव ने मस्जिदों के मौलानाओं से बातचीत कर लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी।
रोशननगर। बनवुधेली, सरकारगढ़ में लॉकडाउन का पालन करते हुए लोगों ने मस्जिदों के बजाय अपने घरों में नमाज पढ़कर मुल्क को कोरोना महामारी से बचाने की दुआ मांगी। संवाद