फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: विवाद के बीच दशहरा मेला 10 से 12 दिन बढ़ाने का आदेश, दुकानें लगाने की तैयारी शुरू

Tue, 20 Oct 2026 06:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर में नगर पालिका और रामलीला कमेटी के विवाद के बीच दुकानदारों की मांग पर दशहरा मेले की अवधि 10 से 12 दिन बढ़ा दी गई है। पालिका अध्यक्ष और ईओ ने दुकानदारों की समस्याएं सुनीं। पालिका अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि इस अवधि में दुकानदारों को हटाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष से मिले दुकानदार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में नगर पालिका और रामलीला कमेटी के बीच विवाद के चलते प्रभावित हो रहे ऐतिहासिक दशहरा मेले पर मंगलवार को बड़ा फैसला लिया गया। सभी मेला दुकानदार नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और कारोबार के लिए कम समय मिलने से नुकसान की आशंका जताई। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और ईओ संजय कुमार ने दुकानदारों की समस्याएं सुनीं। वार्ता के बाद मेले की अवधि 10 से 12 दिन बढ़ाने का लिखित आदेश जारी कर दिया गया। 

विज्ञापन




हालांकि नगर पालिका में थोड़ी देर बाद कुछ दुकानदार नाराज होकर बाहर निकल आए। बाद में नगर पालिका कर्मचारी और जेई समरा सईद ने उन्हें समझाकर वापस बुलाया तब जाकर दोबारा बातचीत हो सकी। दुकानदारों की मुख्य मांग थी कि मेले का समय बढ़ाया जाए, ताकि वे अपना कारोबार कर नुकसान की भरपाई कर सकें।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष ने इसी किराये पर दुकानदारों को अतिरिक्त समय देने की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि इस अवधि में दुकानदारों को हटाया नहीं जाएगा। आदेश की प्रति जिला प्रशासन को भी भेजी जाएगी। इसके बाद पालिका अध्यक्ष, ईओ और जेई समरा सईद समेत नगर पालिका की टीम मेला मैदान पहुंची। 
विज्ञापन


वहां दुकानदारों से वार्ता कर दुकानें लगाना शुरू करने को कहा गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं पालिका कर्मचारियों ने दुकानों के आवंटन के लिए मैदान में प्लाट काटने शुरू कर दिए। फिलहाल मेले में दुकानें लगना शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें