फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप को लिपटा देख बच्ची बेहोश, बाद में दम तोड़ा

Fri, 25 Sep 2015 10:09 PM IST
रजागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ताऊ संग लखीमपुर गई 11 वर्षीय बच्ची के सिर से सोते समय सर्प लिपट गया, जागने पर ये मंजर देखने पर वह हो गई, उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 कोतवाली गोला क्षेत्र के गांव  सियाथू निवासी श्रीप्रकाश की 11 वर्षीय पुत्री गरिमा प्राथमिक  विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। गुरुवार को वह स्कूल से घर लौट  कर आई तो लखीमपुर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी उसके ताऊ वेदप्रकाश आए हुए थे। वह उनके साथ लखीमपुर चली गई और रात को खाना खाकर कमरे मे सो गई। रात करीब एक बजे उसने सांप को सिर से लिपटे हुए देखा जिसपर वह सांप-सांप कहकर चीखती हुई बिस्तर से उठकर भागी और बेहोश होकर गिर गई। परिवार वाले भी आ गए और उन्होंने सांप को भागते हुए देखा, लेकिन वह वहीं कहीं छिप गया। घरवाले आनन-फानन में गरिमा को जिला अस्पताल  ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची  को सर्प डसा नहीं है, डर के कारण इसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें