गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के ऐतिहासिक चैती मेले के छठे दिन सांस्कृतिक मंच पर हुए खाटू श्याम के संकीर्तन में भक्ति की रसधार बही।
बुधवार की रात खाटूश्याम संकीर्तन की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीराम कथावाचक अंजनी शरण महाराज ने दीप जलाकर की। संकीर्तन का शुभारंभ श्री श्याम दिवाने सेवा समिति के अजय गुप्ता ने गणेश वंदना मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे, मेरी बैलेंस शीट बालाजी बढ़ावें गीतों से अपनी हाजिरी लगाई। इसके बाद बरेली से चलकर आईं मेघा रुहानी ने श्याम हारे के सहारे, तेरे बिन किसे पुकारे और सब झूमो-नाचो भजनों पर श्याम दीवानों को झूमने पर विवश कर दिया।
बरेली के ही मुकेश सांवरिया के हारे के सहारे आ जा, मेरे शीश के दानी का, तीन बाण के धारी, परिवार मेरा तेरे हवाले गीतों पर श्याम दीवाने झूमकर नाचने लगे। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आभार व्यक्त करते हुए श्री श्याम दीवाने सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक राजपूत, अंजनी शरण जी महराज, विशिष्ट अतिथि डा. मनोज वर्मा, डा. राजकुमार मिश्रा, हरद्वारीलाल दीक्षित, अवधेश मिश्र,अनिल जलोटा, दीपक राजपूत, दीपक लाला, आलोक वर्मा और सरोज मिश्रा को सम्मानित किया। अध्यक्षता घनश्याम अग्रवाल ने की। संचालन संजीव दीक्षित ने किया।
इस मौके पर सभासद नानकचंद्र वर्मा, आनंद सोनी, हरिओम वर्मा, राजेश वर्मा, सुरेश जायसवाल, कफील अहमद, धर्मेंद्र जायसवाल, धर्मेंद्र तिवारी, साहिद अंसारी, दानिश राइन, मोहित कनौजिया, शत्रोहन मिश्रा, रविंद्र कटियार, मयंक महेश्वरी, सुमित राठौर और हरिओम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
मेले में आज
ग्यारह अप्रैल को मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर रात 8:00 बजे से निरंकारी सत्संग होगा।