फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पोस्टमॉर्टम के बाद गांव पहुंचा मुस्कान का शव, बिलख पड़े परिजन

Mon, 19 Jan 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शव घर आने के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
भीरा। ग्राम पंचायत शाहपुर के गांव ढकीया कलां में रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर 13 वर्ष की मासूम मुस्कान की मौत से पूरे गांव के लोग सदमे में हैं। सोमवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो माहौल फिर गमगीन हो गया।
विज्ञापन

शव को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिवार का कहना था कि पहले बच्ची के पिता के परिवार को सूचना दी जाएगी। इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि मुस्कान की मां की ये दूसरी शादी थी। खबर लिखे जाने तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। ग्रामीणों की जुबान पर यही बात थी कि मुस्कान बेहद सीधी-सादी और संस्कारी बच्ची थी। मौके पर भीरा थाना पुलिस, क्षेत्रीय लेखपाल बलराम राणा तथा ग्राम सभा के प्रधान पति आकाश गिरी मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें