फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत और अभिनय प्रतिभा से मन मोहा

Sun, 23 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर  खीरी।
विज्ञापन
cultural - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सांस्कृतिक मंच पर स्कूली बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन

दशहरा मेले के सांस्कृतिक मंच पर नवें दिन व्यक्तित्व विकास  संस्था जेसीआई के निर्देशन में स्कूली बच्चों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप  प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
कार्यक्रम के कनिष्ठ  वर्ग में नन्हीं परियों का गीत सबसे अच्छा कौन मेरे पापा सर्जिकल  स्ट्राइक पर दुश्मन के छक्के छुड़ा दें हम इंडिया वाले तथा मैने प्रेम  धन पायो गीत दर्शकों ने खूब सराहे। सुरभि चोपड़ा, जसविंदर कौर और अंजली  श्रीवास्तव के निर्णयानुसार जूनियर प्रतिभागियों में जनता मांटेसरी और  फ्यूचर एकेडमी ने सांत्वना पुरस्कार जीते तथा महंत हरी सिंह निर्मल पब्लिक  स्कूल की टीम विजेता और होली फील्ड की टीम उपविजेता रही। विशिष्ट प्रस्तुति  में नवभारत और सिटी मांटेसरी की टीमों की प्रस्तुतियां काफी पसंद की गईं।  इसी तरह वरिष्ठ वर्ग में सरस्वती ज्ञान मंदिर और गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज  ने सांत्वना पुरस्कार जीते। ग्रीन फील्ड एकेडमी और सांई पब्लिक स्कूल की टीमें क्रमश: विजेता और उपविजेता रहीं। संस्कृति और आद्या तिवारी को उनकी  विशेष प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले हर्षित अवस्थी, मोहिनी  मिश्रा, शाश्वत कुमार, काव्या त्रिपाठी, और नंदिनी मिश्रा को स्मृति चिह्न  देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन अर्जित अग्रवाल और पूर्व  अध्यक्ष आर्येद्र पाल सिंह ने किया। संचालन राम मोहन गुप्ता ने किया। 
विज्ञापन

देर  रात तक चले इस इस कार्यक्रम में जेसीआई के अध्यक्ष अमित मिश्र, प्रभारी  राजेश पटेल, कुलदीप गुप्ता, विशाल सेठ, मुकेश बरनवाल, देवेश गुप्ता, संदीप  सिंह, नितिन श्रीवास्तव, शिप्रा श्रीवास्तव, मंजीत, अमरजीत चावला, संदीप  श्रीवास्तव, अतुल मित्तल, सौरभ वर्मा, रिचा, गीता, पारुल, स्वर्ण सिंह  कंबोज, संतोष मौर्य कौशल तिवारी, शरद गुप्ता, विशाल सेठ, दीपक पुरी, राज  किशोर पांडेय प्रहरी आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें