फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिलाओं को दिया गया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

Mon, 02 Feb 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्र​शिक्षण समापन के दौरान एलडीएम व महिलाएं। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इंडसेटी परिसर में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। सदर ब्लॉक के लगुचा गांव की 32 महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिला। यह प्रशिक्षण 23 जनवरी को शुरू हुआ था, जिसका सोमवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम में इंडियन बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक शोक कुमार गुप्ता व इंडसेटी निदेशक पूजा शुक्ला ने महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। अग्रणी जिला प्रबंधक ने महिलाओं से सीसीएल से एवं सीएम युवा में ऋण लेकर काम को शुरू करने एवं बढ़ाते रहने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही एक सफल उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। इस अवसर पर संकाय सदस्य मोहम्मद ओवेश, परिचारक शिवसागर, वॉचमैन कम गार्डनर नैमिष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें