लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला रामनगर वार्ड-दो निवासी शिवानी वर्मा ने न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश से जिला अस्पताल के डॉक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है।
खीरी थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में शिवानी ने बताया कि उसने अपने भाई शिवम को डायरिया होने पर 18 अगस्त 2022 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अगले दिन भाई ने पेट में दर्द होने की शिकायत की तो वार्डबॉय ने डॉक्टर की सलाह पर उसे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही भाई के मुंह से झाग निकलने लगे और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जिला अस्पताल के डॉ. मुनीष, सहयोगी मधुसूदन व वार्डबॉय के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। संवाद