हत्याकांड के पीड़ित बन गए आरोपी
करीब नौ वर्ष पहले हुई युवक की हत्याकांड के पीड़ित याकूब की हत्या मामले में आरोपी बने हैं। मृतक याकूब बिजुआ निवासी जिस युवक की हत्या मामले का आरोपी था। उसी युवक के पिता, चाचा और अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। याकूब के भाई फारुख ने तहरीर में बताया कि चारों आरोपी उन्हें पूर्व में भी जान से मारने की धमकी देते रहे हैं।
2015 में हुई युवक की हत्या का मुख्य आरोपी था याकूब
वर्ष 2015 में शिवपूजन पुत्र राधेश्याम के लड़के की हत्या कर दी गई थी। उसे गन्ने के खेत में ले जाकर मारा गया था। आंखें निकाल ली गई थीं। शव जला दिया गया। इस हत्याकांड में याकूब मुख्य आरोपी था। घटना के समय बिजुआ में काफी बवाल हुआ था। तत्कालीन डीएम और एसपी ने मामले को संभाला था। आरोपी याकूब को जेल भेजा गया। जेल से छूटने के बाद वह परिवार समेत गोला थाना क्षेत्र के गांव खुजियापुर में रहने लगा।