लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में गणेशपुर कुर्तैइया निवासी दंपती के शव शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके मिले। पत्नी का शव घर और पति का शव गन्ने के खेत में लटका मिला। मृतक की बेटी का कहना है कि मां की हत्या करने के बाद पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। जबकि मृतक का भाई कह रहा है कि कहासुनी के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इससे बदहवास होकर पति ने भी जान दे दी। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
गांव निवासी लाल विक्रम (48) की शुक्रवार दोपहर खाना बनाने को लेकर पत्नी कुसुमा (45) से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि गुस्से में लाल विक्रम ने पत्नी की पिटाई कर दी और घर के बाहर निकल गया। बाद में उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में लटका मिला। इधर, पत्नी का शव घर में फंदे से लटका मिला।