फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की सोते समय हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ओयल/खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के कस्बा ओयल में बरतेर चौराहा पर चाट-पकौड़ी की दुकान चलाने वाले मेवालाल (60) की गुरुवार की रात सोते समय किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह परिवार वालों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ने पास में ही एक अन्य दुकान चलाने वाले बृजेंद्र गुप्ता समेत चार लोगों पर प्रतिस्पर्धा के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के गांव बनिकापुरवा निवासी मेवालाल ओयल के बरतेर चौराहे पर चाय-पकौड़ी की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के पुत्र रोशन लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है उनके पिता मेवालाल पुत्र दरबारी लाल ओयल के बरतेर चौराहे पर दुकान बंद करके वहीं पर सोते थे। गुरुवार की रात को वह भी पास के छप्पर में सोया था। आधी रात को पिता के चीखने की आवाज से आई तो वह दुकान पर आया तो देखा कि खीरी थाना के रायपुर निवासी बृजेंद्र, विपेंद्र, जयनारायण और जनार्दन अपने हाथों में धारदार हथियार और असलहा लिए पिता पर प्रहार कर रहे थे। बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला बोल दिया और दुकान में रखे 60 हजार रुपये लूट ले गए। मृतक के पुत्र ने बताया कि वह गांव की तरफ भागा तो रास्ते में बेहोश होकर गिर गया। सुबह जब होश आया तो परिवार के लोगों से पूरी बात बताई। सूचना पर सीओ सिटी विजय आनंद और थाना प्रभारी सुनील सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस को घटनास्थल से चार जोड़ी चप्पल बरामद हुई है। इसके अलावा गैस सिलिंडर भी खून से सना मिला है।
मृतक के पुत्र रोशन लाल की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। इनमें तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें