फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में विधि छात्र की हत्या

विज्ञापन
सुनील (फाइल फोटो) - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। खेत से लौट रहे एलएलबी के छात्र की पुश्तैनी जमीन की रंजिश में परिवार के ही कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि उसके सीने पर ईंट मार दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंचे परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ हत्या सहित अन्य कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

गांव मंझिलीपुरवा निवासी गजराज गौतम ने बताया कि उनका 35 बीघा जमीन का विवाद परिवार के ही चंदी और कुन्नू से चल रहा था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे पुत्र सुनील (22) गांव के पड़ोस स्थित खेत देखने गया था। वापस आते समय हमलावरों ने अपने घर के पास ही उसे पकड़ लिया और पिटाई करने लगे। सीने पर ईंटों से कई प्रहार किए, जिससे पुत्र सुनील बेहोश हो गया। सुनील की चीख पुकार सुनकर भाई पैकरमा और सुशील मौके पर पहुंच गए। भाई को आता देख हमलावर सुनील को छोड़कर भाग गए। भाई पैकरमा और सुशील घायल सुनील को लेकर घर आए। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। गजराज ने बताया कि सुनील ने मरने से पहले पांच लोगों पर मुंह दबाकर पिटाई करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने गजराज की तहरीर पर परिवार के ही शंकर, रोशन, रवींद्र, राजेश और बिनौरा निवासी केदारी के खिलाफ हत्या, बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी के एक भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बेटे की मौत से मां सुआलली सहित परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सुआलली ने बताया कि सुनील इलाहाबाद में एलएलबी की परीक्षा पूरी करके लॉकडाउन से पहले घर आया था। उसका रिजल्ट आने वाला था।
अक्तूबर माह में भी हुआ था विवाद
पिछले वर्ष अक्तूबर में गजराज और चंदी के बेटे शंकर आदि से मारपीट हुई थी। इसमें गजराज की पत्नी सुआलली का हाथ टूट गया था। पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की थी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

आरोपियों ने कहा-रंजिशन फंसाया गया
चंदी ने बताया कि उनकी बेटी सीमा का विवाह मंगलवार को था। उनके बेटे शंकर, रोशन आदि शादी की तैयारियों में जुटे थे। सुबह करीब 11 बजे बरात आनी थी। इसलिए परिवार के सदस्य सुबह ही उठकर खाना आदि बनाने के इंतजाम में जुट गए थे। हत्या का आरोप गलत है। सुनील कैसे मरा? इस बात की जानकारी उनके घर के सदस्यों को नहीं है। उनको रंजिशन फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- भानु प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना निघासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें