फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की गला दबाकर हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरा में विवाहिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतका के पति मुनेंद्र को हिरासत में ले लिया है। उधर मृतका का अंतिम संस्कार उसके मायके में कर दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि सेनपुर थाना मितौली के यदुनाथ की पुत्री रोशनी 20 का विवाह पिछले साल मोहम्मदी के अमरा गांव में मुनेंद्र के साथ हुआ था। विवाह में बुलेट मोटर साइकिल की मांग को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जिसे मायके वाले पूरा नहीं कर पा रहे थे। आरोप है कि 21 अप्रैल को मुनेंद्र और उसके परिवार वालों ने रोशनी की गला दबाकर हत्या कर दी और मायके उसके मरने की सूचना फोन पर दी। जब मायके वाले अपनी बेटी की ससुराल अमरा आए तो ससुराल वाले उसकी बेटी की लाश छोड़ कर भाग गए थे। इतना ही नहीं घर का सारा सामान भी उठा ले गए थे। पुलिस ने मृतका के पिता यदुनाथ की तहरीर पर पति मुनेंद्र समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। गुरुवार को मृतका के शव को उसके मायके वाले अपने घर ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मुखाग्नि उसके पिता यदुनाथ ने दी। उधर पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें