फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया में ईंट से सिर पर वार कर युवक की हत्या

विज्ञापन
पलिया कोतवाली के गांव सरखना में घटना के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। कोतवाली के गांव सरखना में एक युवक की देर शाम ईंट से सिर पर प्रहारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बताया गया है कि युवक का किसी बात को लेकर आरोपी से विवाद हो गया था। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मरूआ पश्चिम के गांव सरखना निवासी 32 वर्षीय सुमित कुमार राणा पुत्र गिरधारी लाल राणा का देर शाम गांव निवासी एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक ने इससे गुस्सा होकर सुमित के सिर पर ईंट से हमला कर दिया और इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मोके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। चर्चा है कि मृतक आरोपी युवक के साथ शराब पीने के बाद यह विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई है। तहरीर अभी नहीं मिली है, मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें