फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद शारदा नदी में मिला मछुआरे का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के मोहल्ला इकरामनगर निवासी एक मछुआरा सोमवार की सुबह शारदा नदी में मछली पकड़ने गया था। जहां से वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसकी तलाश में गोताखोरों के साथ ही मोहल्ले के ही कई तैराक युवक भी लगे थे। बुधवार की दोपहर बाद उसका शव क्षत विक्षत हालत में मिला। उसके गले और हाथों में घास की बनाई हुई रस्सी भी बंधी थी। जिससे हत्या किए जाने की अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यहां बता दें मंगलवार को ही मोहम्मद हुसैन के भाई मोहम्मद रफी ने हत्या की आशंका जताते हुए ग्यारह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी।
विज्ञापन

मोहल्ला इकरामनगर निवासी अब्दुल सलाम का 55 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हुसैन मछली पकड़ने का कार्य करता है। सोमवार की सुबह वह घर से मछली पकड़ने शारदा नदी के लिए निकला था लेकिन देर शाम तक उसका कोई अता-पता नहीं लगा। जिस पर परिजन ने उसकी तलाश की। दो दिनों से नदी में उसकी तलाश के लिए गोताखोरों के साथ ही मोहल्ले के कई तैराक युवक भी लगे थे। बुधवार को दोपहर बाद भीरा की ओर मछुआरे का शव मिला। जिसको बाहर निकाला गया। शव काफी क्षत विक्षत था, हाथ और गले में घास की बनी हुई रस्सी बंधी थी। सूचना पर सीओ राकेश कुमार नायक, इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला, एसआई मनवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। सीओ राकेश कुमार नायक ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें