फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आरती की दूसरी जगह शादी से खफा था हत्यारोपी प्रदीप

Fri, 31 Jul 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गांव सहसपुर में नवविवाहिता आरती की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में उसकी मां शांति देवी ने प्रदीप समेत अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मां का आरोप है कि आरती की दूसरी जगह शादी से प्रदीप खफा था। वह पहले भी दो-तीन बार उसकी शादी तुड़वा चुका था और दूसरी जगह शादी करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
मृतका की मां शांति देवी पत्नी स्वर्गीय छोटेलाल ने तहरीर में बताया कि 30 जुलाई अपराह्न तीन बजे आरती घर के बरामदे में तख्त पर लेटी थी। इसी दौरान गांव निवासी प्रदीप वहां आया और उस पर चाकू से कई वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो प्रदीप भाग गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में आरती की मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि आरती से शादी करने की जिद प्रदीप करता था। विरोध करने पर वह परिवार से रंजिश मानता था। वह धमकी देता था कि अगर उसकी किसी और से शादी हुई तो उसे जान से मार देगा।
मां ने प्रदीप के अलावा उसके भाई धर्मेश, रिंकू और नेकीराम, मंजेश, संजय, पिंकू, छोटा वर्मा व खुशीराम पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। सीओ महक शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें