फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा हत्याकांड का एक आरोपी और गिरफ्तार

विज्ञापन
image description
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस ने राजा हत्याकांड मामले में एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो दिन पहले पुलिस इस हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी मोहम्मद जमीर उर्फ राजा (25) की दिनदहाड़े बनवारीपुर चौराहा पर 27 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। गुरुवार की रात ही पुलिस और हत्यारोपियों की मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस की गोली लगने से हत्यारोपी नसीम उर्फ बंगाली घायल हो गया था, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला था। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल सलीम उर्फ भेड़ा निवासी हिदायतनगर को पुलिस ने लखीमपुर-शारदानगर मुख्य मार्ग पर इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें