फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
खमरिया के मोहम्मदपुर गांव में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
खमरिया (लखीमपुर खीरी)। थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव मोहम्मदापुर में मंगलवार देर रात अवैध संबंधों के चलते 55 वर्षीय ग्रामीण की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव जसवंतनगर निवासी मनोहर भार्गव (55) पड़ोस के गांव मोहम्मदापुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नेता जगदीश कटियार के घर करीब 20 साल से मजदूरी करने के साथ वहीं रहता था। मृतक के भाई रामऔतार के मुताबिक जब कोई शादी-विवाह या कोई अन्य कार्यक्रम होता तो वह घर पर आ जाता था। मंगलवार रात शिक्षक के घर के बाहर पड़े छप्पर में सो रहा था। चीखपुकार मचने पर सेवानिवृत्त शिक्षक, उनके परिवार और आसपास के लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि चार हमलावर उसे लाठियों से पीट रहे थे, उनके हाथ में धारदार हथियार भी थे। शोरशराबा होने पर हमलावर भाग गए। जब तक सभी लोग मौके पर पहुंचे तब तक मनोहर भार्गव की मौत हो चुकी थी, उसके शरीर पर धारदार हथियार के कई घाव भी थे। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के भाई रामऔतार की तहरीर पर गांव के ही सोबरन, ददकू, राजकुमार और श्रीकेशन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक के गांव में एक महिला से संबंध थे। महिला के परिवार वालों ने मनोहर को आगाह भी किया था। समझा जाता है कि इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि तहरीर में नामजद किए गए दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें