फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंसिफ कोर्ट के लिए वकीलों ने दिया ज्ञापन

Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
memorandam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तहसील में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना के लिए अधिवक्ता संघर्ष समिति के वकीलों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजेश तिवारी, महामंत्री हरीकृष्ण माहेश्वरी ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि तहसील के पास बची जमीन पर मुंसिफ कोर्ट की स्थापना कराई जाए और पुनर्भूग्रंट में खाली पड़ी जमीन पर कर्मचारियों के आवास बनाए जाएं। वकीलों ने एसडीएम को बताया कि इससे पहले भी वह ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन इस कार्य में कोई प्रगति न होने से मुंसिफ कोर्ट की स्थापना नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि एसडीएम ने शासन की मंशा अनुरूप तहसील में ही मुंसिफ कोर्ट की स्थापना कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर राकेश त्रिपाठी, संजय मिश्र, दाताराम गुप्त, अरुण सिंह, महेंद्र शुक्ला, नरेंद्र आर्या, राजेंद्र कुमार, डीएन वर्मा सहित कई वकील मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें