पालीथीन को लेकर दुकानदारों को समझाते ईओ संजय कुमार
लखीमपुर खीरी। लंबे समय से शहर में पॉलिथीन बंद हो जाने के बाद भी लोग धड़ल्ले से इसका प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर नगर पालिका के अधिशाषी अभियंता संजय कुमार ने इसके खिलाफ अभियान चलाया।
इस दौरान मुख्य बाजार से लेकर सड़क किनारे फल, सब्जी, दूध सहित अन्य तरह की दुकानों पर छापा मारा गया। ईओ संजय कुमार ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का अभियान मेला मैदान और गढ़ी रोड पर चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों से लगभग 30 किलो पॉलिथीन जब्त करते हुए 2200 रुपये जुर्माना वसूला गया। संवाद